शुरू न्यूज़
बोचहा दियारा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक दर्जन शराब भट्टियां ध्वस्त; 40 हजार लीटर कच्चा जावा नष्ट, विदेशी शराब बरामद
बिहार में लागू शराबबंदी कानून को प्रभावी बनाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र के बोचहा दियारा में एएलटीएफ (ALTF) की टीम ने बड़ी कार्रवाई की। एएलटीएफ प्रभारी अफरोज अहमद के नेतृत्व में चलाए गए छापेमारी अभियान के दौरान पुलिस ने करीब एक दर्जन अवैध देसी शराब निर्माण भट्टियों को ध्वस्त कर दिया तथा लगभग 40 हजार लीटर कच्चा जावा (अर्द्धनिर्मित शराब सामग्री) को मौके पर ही विनष्ट कर दिया। इस कार्रवाई से शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया।
छापेमारी के दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि पतसिया बांध के समीप अवैध शराब का भंडारण किया गया है। सूचना के सत्यापन के लिए जब पुलिस टीम वहां पहुंची तो पुलिस वाहन को देखते ही संजीव पासवान, पिता सतनारायण पासवान, झोला छोड़कर मौके से फरार हो गया।
पुलिस ने मौके से एक झोला बरामद किया, जिसकी तलाशी लेने पर उसमें 59 फ्रूटी पैक में छिपाकर रखी गई विदेशी शराब मिली। बरामद शराब की कुल मात्रा 10.62 लीटर आंकी गई है। पुलिस ने शराब को जब्त कर लिया है।
इस संबंध में एएलटीएफ प्रभारी अफरोज अहमद के आवेदन पर मोहिउद्दीन नगर थाना में कांड संख्या 208/26 के तहत बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।
एएलटीएफ प्रभारी अफरोज अहमद ने बताया कि अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी और किसी भी हाल में अवैध कारोबार को पनपने नहीं दिया जाएगा।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड