स्थानीय विधायक के प्रयास से बाढ़ से विस्थापित हुए सैंकड़ों पशुपालकों के बीच पशुचारा का किया गया वितरण ।
स्थानीय विधायक के प्रयास से बाढ़ से विस्थापित हुए पशुपालकों के बीच पशुचारा का किया गया वितरण ।
पशुपालकों ने ली राहत के सांस।
जी हां यह ताजा समाचार आपके ही क्षेत्र समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीन नगर प्रखंड अंतर्गत विस्थापित हुए पशुपालक का है
जहां दियाराचंल क्षेत्र आए नंदनी परशुराम विद्यालय एवं पतसिया बांध पर सैंकड़ों की संख्या में विस्थापित पशुपालक किसानों को स्थानीय विधायक राजेश कुमार सिंह के प्रयास से प्रखंड पशु चिकित्सक इंदु शेखर कुमार के नेतृत्व में लगभग 125 से 130 पशुपालकों के बीच पशुचारा का वितरण किया गया।
स्थानीय विधायक श्री सिंह ने बताया कि पॉलीथिन सीट के लिए वरीय पदाधिकारी से बात कर पंचायत स्तर पर
जहां भी पॉलीथिन सीट देने की जरूरत है वैसे जरूरतमंद लोगों को दिया जाएगा, जिसके लिए जनप्रतिनिधियों के द्वारा सूची देने की मांग की है। उसके बाद ही पॉलिथिन सीट उपलब्ध कराया जाएगा।
वहीं दूसरी ओर पत्सिया पूरब और रिंग बांध पर कई जरूरत मंद लोगों के बीच पॉलिथीन सीट का वितरण किया गया है।
उन्होंने यह भी कहा कि इस वक्त हमारी सरकार हर स्तर पर वार्ड प्रभावित लोगों की मदद और सुरक्षा के लिए तत्पर है।
मौके पर विधायक प्रतिनिधि रविश कुमार सिंह,डॉ हिमानी सिंह,डॉ हरिलोचन कुमार,संजीत ठाकुर,कारी राय,रामचंद्र राय सहित सैकड़ों पशुपालक भी उपस्थित थे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड