शुरू न्यूज़
बिहार के समस्तीपुर में एक प्रेम-प्रसंग से जुड़े मामले में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मृतक युवक पिछले करीब छह महीने से मुजफ्फरपुर में अपने ही दोस्त की पत्नी के साथ किराये के मकान में रह रहा था। मंगलवार को उसके साथ लिव-इन में रह रही महिला डॉली कुमारी उसे लेकर सदर अस्पताल पहुंची थी, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान समस्तीपुर नगर थाना क्षेत्र के घोष लेन निवासी सूरज सोनी के रूप में हुई है। युवक की मौत की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में उसके परिजन अस्पताल पहुंच गए और महिला के पहले पति पर हत्या कराने का आरोप लगाया। सूचना मिलने पर समस्तीपुर नगर थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम कराया है।
घटना के संबंध में बताया गया है कि कुछ वर्ष पूर्व सूरज की दोस्ती समस्तीपुर के ही दुधपुरा निवासी चंदन कुमार से हुई थी। चंदन एक आभूषण दुकान में काम करता था और इसी सिलसिले में उसका सूरज के घर आना-जाना था। इसी दौरान सूरज और चंदन की पत्नी डॉली कुमारी के बीच नजदीकियां बढ़ीं और बाद में दोनों लिव-इन में साथ रहने लगे। वर्ष 2023 में सूरज और डॉली ने मोरवा के खुदनेश्वर धाम मंदिर में कथित रूप से शादी भी कर ली थी। इसकी जानकारी मिलने के बाद चंदन और डॉली के बीच विवाद बढ़ गया, जिसके बाद डॉली और सूरज समस्तीपुर छोड़कर मुजफ्फरपुर चले गए थे। पूर्व में सूरज की शादी नहीं हुई थी।
मृतक के चाचा दुर्गा प्रसाद सोनी ने आरोप लगाया कि चंदन लगातार सूरज और उसके परिवार पर डॉली को छोड़ने का दबाव बना रहा था। वहीं डॉली की मां बेबी कुमारी ने बताया कि करीब 15 वर्ष पूर्व उन्होंने अपनी बेटी की शादी चंदन से कराई थी, लेकिन सूरज और चंदन की दोस्ती के दौरान ही दोनों में प्रेम संबंध बने थे। इस संबंध में नगर थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि परिजनों के आरोप के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा। पुलिस ने परिजनों को आवेदन देने को कहा है, जिसके आधार पर जीरो एफआईआर दर्ज कर मुजफ्फरपुर जिले के संबंधित थाने को आगे की कार्रवाई के लिए भेजा जाएगा।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड