रिपोर्टर पंजीकरण →
₹10
Logo Shuru News शुरू न्यूज़
logo

बिजली तार की चपेट में आने से मजदूर की मौत, मुआवजे की मांग

Arvind Kumar News 7 Samastipur

11 हजार वोल्ट के बिजली तार की चपेट में आने से मजदूर की मौत, मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम

समस्तीपुर । वारिसनगर थाना क्षेत्र के सतमलपुर पंचायत के वार्ड संख्या-6 में सोमवार को निर्माणाधीन मकान में काम करने के दौरान 11 हजार वोल्ट के बिजली तार की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना से आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर खानपुर-समस्तीपुर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया।मृतक की पहचान खानपुर थाना क्षेत्र के कानूविशनपुर पंचायत के रैनी के वार्ड -15 निवासी आनंदू महतो के 55 वर्षीय पुत्र राम प्रताप के रूप में हुई है।जानकारी के अनुसार, सतमलपुर वार्ड संख्या-4 निवासी फूल हसन, पिता मोहम्मद फर्जन के निर्माणाधीन मकान में सोमवार को राम प्रताप मजदूरी करने पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि मकान के समीप से 11 हजार वोल्ट का बिजली तार गुजर रहा था, जो काफी नीचे झूल रहा था। निर्माण कार्य के दौरान मजदूर अचानक विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आ गया। करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।हादसे की खबर फैलते ही घटनास्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना मृतक के परिजनों के साथ-साथ वारिसनगर थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। शव को देखकर परिजनों में कोहराम मच गया।
इसके बाद आक्रोशित परिजन एवं स्थानीय लोगों ने शव के साथ खानपुर-समस्तीपुर मार्ग को जाम कर दिया और मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग करने लगे। सड़क जाम होने से दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई और आवागमन प्रभावित हो गया।घटना की सूचना मिलने पर वारिसनगर थानाध्यक्ष सर्वेश कुमार झा,पुलिस पदाधिकारी आजाद खान घटना स्थल पर पहुंचे । पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली और अपने स्तर से जांच-पड़ताल शुरू कर दी।पुलिस एवं स्थानीय प्रशासन के समझाने-बुझाने के बाद जाम समाप्त किया गया ,घटना के बाद मृतक के परिवार में मातम पसरा हुआ है। परिजनों ने प्रशासन से मामले की जांच कर उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।



location

Choose your state

अपना राज्य चुनें

1
2
3
Choose your State for regional news
क्षेत्रीय समाचारों के लिए अपना राज्य चुनें

ANDAMAN AND NICOBAR ISLANDS

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

ANDHRA PRADESH

ARUNACHAL PRADESH

ASSAM

BIHAR

बिहार

CHANDIGARH

CHHATTISGARH

छत्तीसगढ़

DELHI

दिल्ली

GOA

GUJARAT

HARYANA

हरियाणा

HIMACHAL PRADESH

हिमाचल प्रदेश

JAMMU AND KASHMIR

जम्मू और कश्मीर

JHARKHAND

झारखंड

KARNATAKA

KERALA

LADAKH

LAKSHADWEEP

MADHYA PRADESH

मध्य प्रदेश

MAHARASHTRA

MANIPUR

MEGHALAYA

MIZORAM

NAGALAND

ODISHA

PUDUCHERRY

PUNJAB

RAJASTHAN

राजस्थान

SIKKIM

TAMIL NADU

TELANGANA

THE DADRA AND NAGAR HAVELI AND DAMAN AND DIU

TRIPURA

UTTAR PRADESH

उत्तर प्रदेश

UTTARAKHAND

उत्तराखंड

WEST BENGAL

आगे बढ़ने का मतलब ये है कि आप शूरा ऐप की नियम व शर्तों और प्राइवेसी नीतियों से सहमत हैं।
प्राइवेसी पॉलिसी