गुप्त सुचना पर पटोरी मे छापेमारी मे मिली गांजा हीरोइन अवैध मादक पदार्थ तीन गिरफ्तार!
पटोरी थाना को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम अशरफपुर सुपौल में दीपक कुमार साह, साह, टुनटुन कुमार साह उर्फ संजीव कुमार तथा गुड़िया कुमारी तीनों भाई-बहन पिता प्रमोद साह सा० अशरफपुर सुपौल थाना शाहपुर जिला पटोरी जो साथ मिलकर मादक पदार्थ की तस्करी एवं खरीद बिक्री बड़े पैमाने पर करते है और एक दो दिन पहले गाँजा और अन्य मादक पदार्थो की बड़ी खेप लाकर अपने घर में छिपा कर रखे है। तत्पश्चात अधोहस्ताक्षरी द्वारा सूचना के सत्यापन एवं अग्रतर कार्रवाई हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पटोरी के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया। छापेमारी दल में थानाध्यक्ष पटोरी सहित थाना के अन्य पदाधिकारी शामिल हुए। छापामारी दल द्वारा मजिस्ट्रेट के रूप में विधिवत प्रखंड विकास पदाधिकारी, पटोरी के साथ दीपक कुमार साह के घर पर छापामारी किया गया। तलाशी के दौरान दीपक कुमार साह, टुनटुन कुमार साह उर्फ संजीव कुमार तथा गुड़िया कुमारी के घर से भारी मात्रा में मादक पदार्थ गांजा एवं कोटा (हेरोईन) सहित नगद राशि की बरामदगी की गई है। घटना में संलिप्त तीन महिलाओं यथा-1. गुड़िया कुमारी पति विकास कुमार गुप्ता 2. कंचन कुमारी पति दीपक कुमार साह एवं 3. कविता कुमारी पति टुनटुन साह को गिरफ्तार किया गया। शेष अभियुक्त दीपक कुमार साह एवं टुनटुन साह (दोनो भाई) की गिरफ्तारी के प्रयास जारी है। गिरफ्तार तीनों महिलाओं ने संगठित गिरोह बनाकर मादक पदार्थो की तस्करी तथा खरीद बिकी की बात स्वीकार की है। इनसे आरंभिक पूछताछ में मादक पदार्थ तस्करी में लिप्त स्थानीय धंधेबाजों तथा अंतर्रराज्यीय गिरोह के संबंध में काफी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई है जिसपर कार्रवाई की जा रही है। घटना के संबंध में पटोरी थाना कांड सं0-277/26 दिनांक-09.08.26 धारा-111 बी०एन०एस० एवं 8’सी’/21’सी’ 22’सी’ एन०डी०पी०एस० एक्ट दर्ज कर अग्रतर अनुसंधान किया जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि पटोरी थाना कांड सं0-265/26 दिनांक-04.08.26 में गिरफतार अवैध मादक पदार्थ के तस्कारों द्वारा दीपक कुमार साह एवं गुड़िया कुमारी को मादक पदार्थ देने की बात स्वीकार की गई थी, जिस कांड में उक्त दोनों नामजद अभियुक्त भी है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम / पता :-
1. गुड़िया कुमारी पति विकास कुमार गुप्ता वर्तमान पता पिता-प्रमोद साह
2. कंचन कुमारी पति दीपक कुमार साह एवं
3. कविता कुमारी पति टुनटुन साह तीनों सा०-अशरफपुर सुपौल थाना-शाहपुर पटोरी जिला-समस्तीपुर
बरामदगी :-
1. गांजा कुल 17 पैकेट सहित कई बोरा में खुला गांजा (कुल वजन-48.14 किलोग्राम)
2.हेरोईन (स्थानीय नाम कोटा) के तीन पैकेट!
3. कुल नगद राशि 1,30,000 (एक लाख तीस हजार रूपया) जो पकडाई अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि ये मादक पदार्थों की
खरीद बिकी का रूपया है
4.06 मोबाइल
5. कोटा पैक करने वाली कैप्सुलनुमा डिब्बी के कुल 23 पैकेट जिनमें कुल मिलाकर 12,000 हजार डिब्बी
04 (चार) मोटरसाईकिल
6. 7. वजन तौलने की मशीन
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड