रिपोर्टर पंजीकरण →
₹10
Logo Shuru News शुरू न्यूज़
logo

देवरिया में पुलिस एनकाउंटर, हत्याकांड के आरोपी गिरफ्तार

Devtripathi

देवरियामें पुलिस एनकाउन्टर, मनीष सिंह हत्याकांड के आरोपीयो से पुलिस की मुठभेड़, मुख्य आरोपी के पैर में लगी गोली, दो गिरफ्तार
देवरिया जिले के भलुअनी थाना क्षेत्र में विगत गुरुवार की आधी रात गांधीनगर वार्ड में मनीष सिंह उर्फ मोनू 23 वर्षीय युवक की चाकू से गोदकर निर्मम हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड में पुलिस ने मुठभेड़ में दो हत्यारोपित बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनमें से जो मुख्य आरोपी चाइना अंसारी ने हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद करने के बाद दरोगा का पिस्टल छीनकर भागने का प्रयास किया और पुलिस टीम पर फायरिंग कर दिया। जिस पर पुलिस की जवाबी कार्यवाही में बदमाश के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। जिसका इलाज महर्षि देवराहा बाबा मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। और दूसरा बदमाश अंबुज विश्वकर्मा को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
वीओ:- वही मृतक मनीष सिंह ने घटना से 10 दिन पहले ही विगत एक तारीख को थाने में लिखित तहरीर दी थी कि उन्हें चाइना अंसारी, अंबुज विश्वकर्मा और इसके साथी से जान का खतरा है लेकिन पुलिस ने इस मामले में लापरवाही बरती और मनीष सिंह की हत्या कर दी गई। वही मनीष सिंह की हत्या होने के बाद जब पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही उनका शव उनके गांव पहुंचा ग्रामीणों ने भलुअनी में रोड पर शव रखकर सड़क जाम कर दिया है। इनकी मांग है कि इन्हें एक करोड़ मुआवजा और आरोपी का फूल एनकाउंटर किया जाए और बुलडोजर कार्यवाही हो। लापरवाही बरतने वालों थाना प्रभारी राकेश कुमार राय, चौकी इंचार्ज ज्योति कुमारी और बीट सिपाही को एसपी ने निलंबित कर दिया।
वीओ:-इस मामले को लेकर अभिजीत आर.शंकर एसपी देवरिया ने बताया कि मुल्जिम चाइना अंसारी के कथनानुसार उसके द्वारा घटना में प्रयुक्त आला कत्ल सोनाड़ी रोड में एक जगह पर छिपाया गया, इस बयान के अनुसार पुलिस द्वारा अभियुक्त को लेकर उसकी निसानदेही पर सकुशल घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल बरामद भी किया गया । भोर के समय जब पुलिस टीम वापस लौट रही थी, अचानक एक नीलगाय गाड़ी के सामने आ गयी इसी कारण गाड़ी फिसलकर रोड के नीचे की तरफ चला गया उसका पहिया फंस गया । पुलिस टीम द्वारा जब गाड़ी का पहिया निकालने के लिए धक्का दिया जा रहा था इस वक्त का फायदा उठाकर मुल्जिमान चाइना अंसारी एक उ0नि0 का रिवाल्वर छीनकर भागने लगा और पुलिस बल के उपर फायरिंग भी किया । अपनी जान बचाने के लिए पुलिस बल द्वारा जबाबी फायरिंग किया गया, जबाबी फायरिंग में मुल्जिम चाइना अंसारी के दाहिने पैर में गोली लगी है। उसको तुरन्त ही इलाज के लिए पुलिस द्वारा हॉस्पिटल ले जाया गया जहां पर उसकी स्थिति सामान्य बतायी जा रही है। छीना गया रिवाल्वर पुलिस द्वारा सकुशल बरामद कर लिया गया है। आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।



location

Choose your state

अपना राज्य चुनें

1
2
3
Choose your State for regional news
क्षेत्रीय समाचारों के लिए अपना राज्य चुनें

ANDAMAN AND NICOBAR ISLANDS

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

ANDHRA PRADESH

ARUNACHAL PRADESH

ASSAM

BIHAR

बिहार

CHANDIGARH

CHHATTISGARH

छत्तीसगढ़

DELHI

दिल्ली

GOA

GUJARAT

HARYANA

हरियाणा

HIMACHAL PRADESH

हिमाचल प्रदेश

JAMMU AND KASHMIR

जम्मू और कश्मीर

JHARKHAND

झारखंड

KARNATAKA

KERALA

LADAKH

LAKSHADWEEP

MADHYA PRADESH

मध्य प्रदेश

MAHARASHTRA

MANIPUR

MEGHALAYA

MIZORAM

NAGALAND

ODISHA

PUDUCHERRY

PUNJAB

RAJASTHAN

राजस्थान

SIKKIM

TAMIL NADU

TELANGANA

THE DADRA AND NAGAR HAVELI AND DAMAN AND DIU

TRIPURA

UTTAR PRADESH

उत्तर प्रदेश

UTTARAKHAND

उत्तराखंड

WEST BENGAL

आगे बढ़ने का मतलब ये है कि आप शूरा ऐप की नियम व शर्तों और प्राइवेसी नीतियों से सहमत हैं।
प्राइवेसी पॉलिसी