भलुअनी में पुलिस मुठभेड़, हत्या आरोपी के पैर में लगी गोली
भलुअनी में पुलिस मुठभेड़, आरोपी के पैर में लगी गोली
पुलिस के मुताबिक, आला कत्ल बरामदगी के बाद लौटते समय दारोगा का रिवाल्वर छीनकर भागने और फायरिंग करने का आरोप
देवरिया। भलुअनी थाना क्षेत्र में हत्या के मामले में गिरफ्तार दो आरोपियों में से एक के पुलिस मुठभेड़ में घायल होने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त आला कत्ल बरामद करने के बाद पुलिस टीम वापस लौट रही थी। इसी दौरान रास्ते में वाहन के सामने अचानक नीलगाय आ जाने से पुलिस वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे फंस गया। वाहन को निकालने के दौरान आरोपी ने एक उपनिरीक्षक का रिवाल्वर छीनकर भागने और पुलिस टीम पर फायरिंग करने का प्रयास किया। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी।
पुलिस के मुताबिक, भलुअनी थाने में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 143/2026 में धारा 103(1) और 3(5) बीएनएस के तहत चाइना अंसारी और अम्बुज विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस टीम चाइना अंसारी को लेकर घटना में प्रयुक्त हथियार की बरामदगी के लिए सोनाड़ी रोड पहुंची थी। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने कथित तौर पर आला कत्ल बरामद कर लिया।
पुलिस का कहना है कि भोर के समय बरामदगी के बाद टीम आरोपियों को लेकर वापस लौट रही थी। इसी दौरान अचानक नीलगाय के सामने आ जाने से वाहन फिसलकर सड़क से नीचे चला गया और उसका पहिया फंस गया। पुलिसकर्मी वाहन को बाहर निकालने के लिए धक्का दे रहे थे। इसी दौरान आरोपी चाइना अंसारी ने कथित तौर पर एक उपनिरीक्षक का रिवाल्वर छीन लिया और भागने लगा।
पुलिस के अनुसार, भागते समय आरोपी ने पुलिस बल पर फायरिंग की। अपनी सुरक्षा में पुलिसकर्मियों ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें चाइना अंसारी के दाहिने पैर में गोली लगी। घायल आरोपी को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी स्थिति सामान्य बताई गई है।
पुलिस ने आरोपी से छीना गया रिवाल्वर भी बरामद कर लिया है। घटना के बाद मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। पुलिस द्वारा मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर ने बताया कि मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड