शुरू न्यूज़
राजस्थान के डीग में दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान हुई कथित मारपीट की घटना के विरोध में ‘डीग युवा शक्ति’ के बैनर तले युवाओं ने शुक्रवार को विरोध रैली निकाली। प्रदर्शन के बाद युवाओं ने उपखंड अधिकारी अमित मीणा को राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से इस पूरे घटनाक्रम की नैतिक जिम्मेदारी तय करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की गई है।
युवाओं की रैली पुराने बस स्टैंड स्थित शहीद स्मारक से शुरू होकर गणेश मंदिर, पुरानी अनाज मंडी, लक्ष्मण मंदिर, मुख्य बाजार, लोहा मंडी और नई सड़क से होती हुई पुनः शहीद स्मारक पहुंचकर संपन्न हुई। रैली के दौरान युवाओं ने जमकर नारेबाजी की। ज्ञापन में कहा गया है कि लोकतंत्र में प्रत्येक नागरिक को शांतिपूर्ण ढंग से विरोध-प्रदर्शन करने का संवैधानिक अधिकार है। प्रदर्शनकारियों ने घटना की उच्चस्तरीय, निष्पक्ष और पारदर्शी जांच कराने, दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई करने, घायल प्रदर्शनकारियों को समुचित इलाज एवं सहायता देने तथा भविष्य में शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों की सुरक्षा और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने की मांग उठाई।
कार्यक्रम के दौरान शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए वृत्ताधिकारी सीताराम बैरवा और शहर थाना प्रभारी पुलिस निरीक्षक हीरालाल मीणा पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। इस अवसर पर नरेश पहलवाडा, राहुल फौजदार (बहज), पदम (महमदपुर), मोनू (बहज) और विशाल (कौरेर) समेत बड़ी संख्या में स्थानीय युवा उपस्थित रहे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड