डीग में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 51 किलो अवैध गांजा बरामद — दो कारों में छिपाकर ले जाया जा रहा था नशे का सामान, तीन आरोपी गिरफ्तार
डीग से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए 51 किलो अवैध गांजा बरामद किया है।
DST और कोतवाली थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए घेराबंदी कर दो कारों को पकड़ा, जिनमें अवैध गांजा ले जाया जा रहा था। पुलिस ने एक कार से करीब 20 किलो और दूसरी कार से करीब 31 किलो गांजा बरामद किया है।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी डीग और फरीदाबाद, हरियाणा के बताए जा रहे हैं। पुलिस ने दोनों वाहनों को भी जब्त कर लिया है।
पूरे मामले की जानकारी डीग पुलिस अधीक्षक कांवले शरण गोपीनाथ ने दी है। कार्रवाई में DST प्रभारी अमर सिंह सहित DST और कोतवाली पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।
फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इतनी बड़ी मात्रा में गांजा कहां से लाया गया था और इसे कहां पहुंचाया जाना था।
डीग में पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई के बाद नशे के अवैध कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।
लोकेशन जिला डीग
रिपोर्टर ज्ञानेंद्र सिंह
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड