शुरू न्यूज़
जालौन तहसील में तैनात रहे ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रिंकू सिंह राही के स्थानांतरण के बाद स्थानीय युवाओं में गहरा आक्रोश है। मंगलवार को करीब एक सैकड़ा युवाओं ने तहसील परिसर में एकत्रित होकर रिंकू सिंह राही की वापसी की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद, युवाओं ने प्रदेश के उच्चाधिकारियों को संबोधित एक ज्ञापन नवागंतुक एसडीएम राकेश सोनी को सौंपा।
प्रदर्शनकारी युवाओं का आरोप है कि रिंकू सिंह राही ने अपने कार्यकाल के दौरान ईमानदारी और निष्पक्षता के साथ काम किया, भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की और आम लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयास किए। उनका स्पष्ट कहना था कि भ्रष्ट तत्वों और राजनीतिक दबाव के चलते ही उनका स्थानांतरण कराया गया है, जिससे क्षेत्र की जनता खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही है। युवाओं ने जोर देकर कहा कि ऐसे ईमानदार अफसर का तबादला वे हरगिज नहीं सहेंगे।
प्रदर्शनकारियों ने यह भी बताया कि रिंकू सिंह राही के नेतृत्व में तहसील क्षेत्र में शिक्षा, प्रशासनिक पारदर्शिता और जनहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्य हुए, जिससे आम जनता का प्रशासन पर विश्वास और मजबूत हुआ। युवाओं के अनुसार, ऐसे जनहितैषी अधिकारी का तबादला करना क्षेत्र के हित के विपरीत है।
युवाओं ने प्रशासन से पुरजोर मांग की है कि रिंकू सिंह राही का स्थानांतरण तुरंत निरस्त किया जाए और उन्हें पुनः जालौन तहसील में तैनात किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी इस मांग पर गंभीरता से विचार नहीं किया गया, तो आने वाले दिनों में यह आंदोलन और भी व्यापक रूप लेगा। नवागंतुक एसडीएम राकेश सोनी ने प्रदर्शनकारियों से ज्ञापन प्राप्त किया और उनकी मांगों को संबंधित उच्चाधिकारियों तक पहुंचाने का आश्वासन दिया।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड