शुरू न्यूज़
बिहार में एक बार फिर पकड़ौआ विवाह का मामला सामने आया है, जो बाढ़ के सिविल कोर्ट परिसर में चर्चा का विषय बन गया है। इस घटना ने कोर्ट परिसर में अजीब स्थिति पैदा कर दी, जब लड़का पक्ष ने जबरदस्ती शादी कराए जाने का आरोप लगाते हुए रजिस्ट्री ऑफिस में कोर्ट मैरिज करने से साफ इनकार कर दिया।
लड़के का आरोप है कि वह लड़की की बहन ईशा से शादी करने के लिए तैयार था, लेकिन गांव के मंदिर में उसकी शादी जबरन बड़ी बहन सीता के साथ करा दी गई। वहीं दूसरी ओर, लड़की पक्ष ने लड़के पर गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया है कि उसने शादी के बदले बीस लाख रुपए दहेज की मांग की थी। इस पूरे घटनाक्रम के चलते शादी को लेकर विवाद बढ़ गया है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड