सुल्तानपुर में अवैध निर्माण की शिकायत करने पहुंची महिला बेहोश: तहसीलदार ने सुनने के बजाए गाड़ी से सीएचसी भेजा, स्थगन आदेश के बाद भी निर्माण का आरोप
सुल्तानपुर के जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के रवनिया गांव में एक महिला एसडीएम कार्यालय में शिकायत करने पहुंची थी। महिला का आरोप था कि न्यायालय के स्थगन आदेश के बावजूद निर्माण कार्य कराया जा रहा है। शिकायत के दौरान काली सहाय की पत्नी अरुंधति अचानक बेहोश हो गईं।
इसके बाद तहसीलदार ने अपनी गाड़ी से उन्हें जयसिंहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भेजा। डॉक्टरों ने इलाज के बाद उन्हें घर भेज दिया।
जानकारी के अनुसार, गांव में गाटा संख्या 190 काली सहाय के नाम खतौनी में दर्ज है। काली सहाय पक्ष का आरोप है कि रविवार को जवाहरलाल पांडेय इस गाटा पर जबरन निर्माण कार्य करा रहे थे। उनका कहना है कि गाटा संख्या 190 को लेकर दीवानी न्यायालय से स्थगन आदेश मिला हुआ है।
वहीं, गाटा संख्या 188 जवाहरलाल पांडेय के नाम दर्ज है। इसे लेकर धारा 24 की कार्यवाही चल रही है। काली सहाय के मुताबिक, धारा 24 की कार्यवाही में गाटा संख्या 188 के खातेदार का कुछ हिस्सा गाटा संख्या 190 में आने की बात सामने आई है। इसके खिलाफ उन्होंने अयोध्या के आयुक्त कार्यालय में केस दायर किया है।
इस मामले में तहसीलदार मयंक मिश्रा ने बताया कि जवाहरलाल पांडेय के गाटा संख्या 188 का धारा 24 के तहत सीमांकन कराकर फेंसिंग कराई गई है। उन्होंने कहा कि फेंसिंग के अंदर ही निर्माण कार्य होने की बात सामने आई है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड