रिपोर्टर पंजीकरण →
₹10
Logo Shuru News शुरू न्यूज़
logo

25 दिन बाद बुक कर सकेंगे अगला एलपीजी सिलिंडर

Vinay kumar giri

रसोई गैस उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, अब 25 दिन बाद बुक कर सकेंगे अगला सिलिंडर

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने देशभर के घरेलू रसोई गैस उपभोक्ताओं के लिए महत्वपूर्ण फैसला लिया है। अब ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के उपभोक्ता एक सिलिंडर लेने के 25 दिन बाद ही अगले सिलिंडर की बुकिंग करा सकेंगे। सरकार ने ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के बीच लागू अलग-अलग समय-सीमा को खत्म करते हुए पूरे देश में समान नियम लागू कर दिया है।

पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री सुरेश गोपी ने सोमवार को इस फैसले की पुष्टि की। नए नियम के तहत घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं को अगले रिफिल के लिए 25 दिनों का अंतराल पूरा करना होगा।

पहले ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन का था नियम

इससे पहले शहरी क्षेत्रों में सिलिंडर रिफिल के लिए 25 दिनों का अंतराल निर्धारित था, जबकि ग्रामीण इलाकों में दो सिलिंडरों के बीच 45 दिनों की अनिवार्य समय-सीमा लागू थी। अब सरकार ने इस अंतर को समाप्त करते हुए ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के लिए 25 दिन का समान नियम लागू कर दिया है।

IOCL, BPCL और HPCL को तत्काल लागू करने के निर्देश

पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOCL), भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन (HPCL) के प्रमुखों को नए निर्देशों का तत्काल प्रभाव से पालन सुनिश्चित करने को कहा है।

क्यों लिया गया फैसला?

मंत्रालय के अनुसार, मध्य पूर्व में राजनीतिक और सैन्य तनाव के दौरान एलपीजी की आपूर्ति प्रभावित हुई थी। उस समय संभावित जमाखोरी और कालाबाजारी पर रोक लगाने तथा मांग और आपूर्ति के बीच संतुलन बनाए रखने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में 45 का अस्थायी अंतराल लागू किया गया था।

अब एलपीजी की आपूर्ति व्यवस्था में सुधार और पुराने बैकलॉग के समाप्त होने के बाद सरकार ने ग्रामीण उपभोक्ताओं को राहत देते हुए 45 दिन की समय-सीमा हटाकर 25 दिन का समान नियम लागू किया है।

यानी अब देश के ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के घरेलू एलपीजी उपभोक्ता 25 दिन का अंतराल पूरा होने के बाद अगले सिलिंडर की बुकिंग करा सकेंगे।

#LPG #LPGCylinder #GasBooking



location

Choose your state

अपना राज्य चुनें

1
2
3
Choose your State for regional news
क्षेत्रीय समाचारों के लिए अपना राज्य चुनें

ANDAMAN AND NICOBAR ISLANDS

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

ANDHRA PRADESH

ARUNACHAL PRADESH

ASSAM

BIHAR

बिहार

CHANDIGARH

CHHATTISGARH

छत्तीसगढ़

DELHI

दिल्ली

GOA

GUJARAT

HARYANA

हरियाणा

HIMACHAL PRADESH

हिमाचल प्रदेश

JAMMU AND KASHMIR

जम्मू और कश्मीर

JHARKHAND

झारखंड

KARNATAKA

KERALA

LADAKH

LAKSHADWEEP

MADHYA PRADESH

मध्य प्रदेश

MAHARASHTRA

MANIPUR

MEGHALAYA

MIZORAM

NAGALAND

ODISHA

PUDUCHERRY

PUNJAB

RAJASTHAN

राजस्थान

SIKKIM

TAMIL NADU

TELANGANA

THE DADRA AND NAGAR HAVELI AND DAMAN AND DIU

TRIPURA

UTTAR PRADESH

उत्तर प्रदेश

UTTARAKHAND

उत्तराखंड

WEST BENGAL

आगे बढ़ने का मतलब ये है कि आप शूरा ऐप की नियम व शर्तों और प्राइवेसी नीतियों से सहमत हैं।
प्राइवेसी पॉलिसी