शुरू न्यूज़
सरायकेला के व्यस्त गेरेज चौक मुख्य मार्ग पर लगातार हो रही बारिश से भारी जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। सड़क पर पानी भर जाने से दोपहिया और चारपहिया वाहनों की आवाजाही काफी धीमी हो गई है और राहगीरों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ ही सड़क किनारे स्थित कई दुकानों में भी बारिश का पानी प्रवेश करने लगा है, जिससे दुकानदारों को आर्थिक नुकसान की आशंका सताने लगी है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि उचित जल निकासी व्यवस्था न होने के कारण थोड़ी सी बारिश में भी यह मुख्य सड़क तालाब का रूप ले लेती है और हर वर्ष बारिश के दौरान यही समस्या खड़ी होती है। इस गंभीर स्थिति को देखते हुए स्थानीय नागरिकों और दुकानदारों ने नगर पंचायत तथा संबंधित विभाग से गेरेज चौक मुख्य मार्ग से जल्द से जल्द जलजमाव की समस्या दूर करने की अपील की है। साथ ही मांग की है कि भविष्य में ऐसी स्थिति की पुनरावृत्ति रोकने के लिए स्थायी ड्रेनेज व्यवस्था विकसित की जाए, क्योंकि समय रहते प्रभावी कदम न उठाए गए तो आने वाले दिनों में स्थिति और अधिक गंभीर हो सकती है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड