शुरू न्यूज़
सरायकेला के ऐतिहासिक मौसीबाड़ी जगन्नाथ मंदिर में सोमवार को श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला, जहां गुड़िचा मंदिर में भगवान जगन्नाथ ने अपने भक्तों को कल्कि अवतार के दिव्य स्वरूप में दर्शन दिए। प्रभु के इस अलौकिक स्वरूप के दर्शन के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इसी के साथ, मंदिर में विपतारिणी पूजा के अवसर पर भी आस्था का बड़ा जनसैलाब उमड़ा। सुबह करीब 5:00 बजे से ही सुहागिन महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में मंदिर पहुंचीं और पूरे विधि-विधान के साथ माता विपतारिणी की पूजा-अर्चना की। महिलाओं ने अपने पति की लंबी उम्र, परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और संकटों से रक्षा के लिए श्रद्धापूर्वक व्रत एवं पूजा संपन्न की।
मंदिर परिसर में दिनभर धार्मिक अनुष्ठान, मंत्रोच्चार और भक्ति का माहौल बना रहा, जहां श्रद्धालुओं ने भगवान जगन्नाथ तथा माता विपतारिणी के दर्शन कर जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की प्रार्थना की। पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना रहा और मंदिर परिसर “जय जगन्नाथ” और धार्मिक जयघोषों से गूंज उठा। इस दौरान प्रशासन एवं मंदिर समिति द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा और व्यवस्था के लिए आवश्यक प्रबंध किए गए थे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड