रिपोर्टर पंजीकरण →
₹10
Logo Shuru News शुरू न्यूज़
logo

सड़क हादसे में 14 वर्षीय अमन की मौत, स्थानीय लोगों ने किया सड़क जाम

Ravi Gupta

सड़क पार कर रहे 14 वर्षीय अमन को बाइक ने मारी टक्कर, छोटा हाथी की चपेट में आने से मौत।
शुरू ऐप न्यूज़ चैनल से
रवि गुप्ता की रिपोर्ट।
सरायकेला। सरायकेला-टाटा मुख्य मार्ग पर राजबांध के समीप शनिवार को करीब 12:45 बजे दर्दनाक सड़क हादसे में 14 वर्षीय अमन की मौत हो गई। बताया गया कि अमन सड़क पर पानी लाने जा रहा था। इसी दौरान सड़क पार करने के क्रम में टाटा की ओर से सरायकेला की ओर आ रही टीवीएस स्पोर्ट मोटरसाइकिल ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। इसके बाद वह एक छोटा हाथी पैसेंजर वाहन की चपेट में आ गया।
हादसा इतना भीषण था कि मौके पर मौजूद लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। अमन की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। अमन राजबांध का रहने वाला बताया गया है।
घटना के बाद आक्रोशित स्थानीय लोगों ने शव को मुख्य सड़क पर रखकर सरायकेला-टाटा मुख्य मार्ग जाम कर दिया। जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। स्कूल से आने-जाने वाले छात्र-छात्राएं भी जाम में फंसे रहे, जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
स्थानीय लोगों की मदद से मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोगों को पकड़ लिया गया। बताया गया कि बाइक पर तीन लोग सवार थे। पकड़े गए लोगों की पहचान अजय टीयू (35 वर्ष), आकाश चाकी (30 वर्ष) और लाल बाबू (30 वर्ष) के रूप में हुई है। तीनों दुगनी गांव के निवासी बताए जा रहे हैं।
घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन मौके पर पहुंचा और लोगों को समझाकर जाम हटाने का प्रयास किया। हालांकि, समाचार लिखे जाने तक मुख्य सड़क पर जाम जारी था और शव सड़क पर रखा हुआ था। वार्ता के संबंध में अभी तक कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आई है। मोटरसाइकिल में सवार दो व्यक्ति की पकड़ने की पुष्टि हुई है एवं एक फरार चल रहा है जिसकी अभी तक पुलिस ने कोई पुष्टि नहीं की है
प्रशासन द्वारा स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास में लगी हुई हैं।



location

Choose your state

अपना राज्य चुनें

1
2
3
Choose your State for regional news
क्षेत्रीय समाचारों के लिए अपना राज्य चुनें

ANDAMAN AND NICOBAR ISLANDS

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

ANDHRA PRADESH

ARUNACHAL PRADESH

ASSAM

BIHAR

बिहार

CHANDIGARH

CHHATTISGARH

छत्तीसगढ़

DELHI

दिल्ली

GOA

GUJARAT

HARYANA

हरियाणा

HIMACHAL PRADESH

हिमाचल प्रदेश

JAMMU AND KASHMIR

जम्मू और कश्मीर

JHARKHAND

झारखंड

KARNATAKA

KERALA

LADAKH

LAKSHADWEEP

MADHYA PRADESH

मध्य प्रदेश

MAHARASHTRA

MANIPUR

MEGHALAYA

MIZORAM

NAGALAND

ODISHA

PUDUCHERRY

PUNJAB

RAJASTHAN

राजस्थान

SIKKIM

TAMIL NADU

TELANGANA

THE DADRA AND NAGAR HAVELI AND DAMAN AND DIU

TRIPURA

UTTAR PRADESH

उत्तर प्रदेश

UTTARAKHAND

उत्तराखंड

WEST BENGAL

आगे बढ़ने का मतलब ये है कि आप शूरा ऐप की नियम व शर्तों और प्राइवेसी नीतियों से सहमत हैं।
प्राइवेसी पॉलिसी