महनार में लापता युवक की पिटाई का VIDEO वायरल, परिवार ने जताई हत्या की आशंका
महनार में दबंगों का कहर! लापता युवक की पिटाई का VIDEO वायरल, परिवार बोला- बेटे की हत्या की साजिश
वैशाली के महनार से बड़ी खबर है, जहां एक युवक के लापता होने के बाद उसकी कथित पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद युवक के परिवार में चीख-पुकार मच गई है।दरअसल, महनार थाना क्षेत्र का रहने वाला कुंदन कुमार 25 अगस्त की देर रात अपने दोस्त के साथ भोज खाने गया था। लेकिन इसके बाद वह घर वापस नहीं लौटा। परिजनों ने 26 अगस्त को महनार थाने में उसके अपहरण का मामला दर्ज कराया।परिवार का आरोप है कि 26 अगस्त को करीब 15 की संख्या में कुछ लोग उनके घर पहुंचे और धमकी देते हुए कहा कि उनका बेटा घर में घुसकर चोरी करता है, उसे संभाल लें, नहीं तो उसकी हत्या कर दी जाएगी।इसी बीच 29 अगस्त को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें दो युवक एक लड़के को लात-घूंसों और बेल्ट से बेरहमी से पीटते नजर आ रहे हैं। वीडियो देखने के बाद कुंदन के परिजनों ने दावा किया कि पिटाई का शिकार लड़का उनका बेटा कुंदन ही है।परिजनों को अब कुंदन के साथ किसी अनहोनी की आशंका सता रही है। कुंदन के पिता ने गांव के कई लोगों पर बेटे को गायब करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है।वहीं, महनार एसडीपीओ प्रवीण कुमार ने बताया कि 26 अगस्त को कुंदन के पिता के बयान पर अपहरण का मामला दर्ज किया गया था। कुंदन पर कुछ लोगों ने चोरी का आरोप लगाया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पुलिस जांच कर रही है। जांच के बाद मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी। बाईट — कुंदन के पिता बाईट —प्रवीण कुमार एसडीपीओ महनार
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड