रिपोर्टर पंजीकरण →
₹10
Logo Shuru News शुरू न्यूज़
logo

चित्तौड़गढ़ दुर्ग पर हरियाली अमावस्या पर वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित

Pawan Mehar

12 अगस्त को हरियाली अमावस्या पर चित्तौड़गढ़ दुर्ग पर वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध। अधिक भीड़ की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने लिया निर्णय। वाहनों की पार्किंग के लिए विशेष व्यवस्था की गई है।
चित्तौड़गढ़, 11 अगस्त 2026। बुधवार को जिले में मनाए जाने वाले हरियाली अमावस्या पर्व पर चित्तौड़गढ़ दुर्ग पर पर्यटकों एवं पदयात्रियों की अधिक संख्या में आवाजाही की संभावना को देखते हुए यातायात एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष यातायात व्यवस्था की गई है। दुपहिया, तिपहिया, चौपहिया एवं बड़े वाहनों सहित सभी प्रकार के वाहनों की दुर्ग पर आवाजाही पर प्रतिबंध रहेगा। आमजन के वाहनों की पार्किंग के लिए शहर में विशेष स्थान चिन्हित किए गए हैं।
पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि चित्तौड़गढ़ जिले में प्रचुर मात्रा में पर्यटन स्थल होने तथा पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण जिला होने के कारण हरियाली अमावस्या पर्व पर जिले के पर्यटन स्थलों पर बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है। विश्व प्रसिद्ध चित्तौड़गढ़ दुर्ग पर भी बड़ी संख्या में पर्यटकों के वाहनों के साथ आने की संभावना को देखते हुए यातायात एवं कानून-व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने तथा पदयात्रियों की सुरक्षा के लिए दुर्ग पर वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित की गई है।
उन्होंने बताया कि हरियाली अमावस्या के अवसर पर किसी प्रकार की दुर्घटना न हो तथा यातायात एवं कानून-व्यवस्था प्रभावित न हो, इसके लिए दुर्ग क्षेत्र में विशेष यातायात प्रबंध किए गए हैं। पाडनपोल से दुर्ग की ओर जाने वाले सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रातः 7:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक पूर्ण रूप से बंद रहेगा।
वाहनों की पार्किंग व्यवस्था:-
यातायात प्रभारी मोतीराम के अनुसार दुर्ग की ओर जाने वाले दुपहिया, तिपहिया एवं चौपहिया वाहनों को पाडनपोल से आगे नहीं जाने दिया जाएगा। दुर्ग भ्रमण पर आने वाले आमजन के दुपहिया वाहनों की पार्किंग इनकम टैक्स ऑफिस के सामने तथा चौपहिया वाहन, पिकअप, ट्रैक्टर, बस एवं अन्य बड़े वाहनों की पार्किंग ईनाणी सिटी सेंटर में रहेगी।
दुर्ग निवासियों से विशेष अपील:-
दुर्ग निवासियों से भी अपील की जाती है कि वे प्रातः 8:00 बजे से पूर्व अपने आवश्यक कार्य पूर्ण कर लें। प्रातः 8:00 बजे से रात्रि 8:00 बजे तक दुर्ग पर किसी भी प्रकार के वाहनों की आवाजाही की अनुमति नहीं होगी। दुर्गवासी यातायात व्यवस्था बनाए रखने एवं पदयात्रियों की सुरक्षा के लिए पुलिस एवं प्रशासन का सहयोग करें।
जिला पुलिस आमजन एवं पर्यटकों से अपील करती है कि वे निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही अपने वाहन खड़े करें तथा यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस एवं प्रशासन का सहयोग करें।



location

Choose your state

अपना राज्य चुनें

1
2
3
Choose your State for regional news
क्षेत्रीय समाचारों के लिए अपना राज्य चुनें

ANDAMAN AND NICOBAR ISLANDS

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

ANDHRA PRADESH

ARUNACHAL PRADESH

ASSAM

BIHAR

बिहार

CHANDIGARH

CHHATTISGARH

छत्तीसगढ़

DELHI

दिल्ली

GOA

GUJARAT

HARYANA

हरियाणा

HIMACHAL PRADESH

हिमाचल प्रदेश

JAMMU AND KASHMIR

जम्मू और कश्मीर

JHARKHAND

झारखंड

KARNATAKA

KERALA

LADAKH

LAKSHADWEEP

MADHYA PRADESH

मध्य प्रदेश

MAHARASHTRA

MANIPUR

MEGHALAYA

MIZORAM

NAGALAND

ODISHA

PUDUCHERRY

PUNJAB

RAJASTHAN

राजस्थान

SIKKIM

TAMIL NADU

TELANGANA

THE DADRA AND NAGAR HAVELI AND DAMAN AND DIU

TRIPURA

UTTAR PRADESH

उत्तर प्रदेश

UTTARAKHAND

उत्तराखंड

WEST BENGAL

आगे बढ़ने का मतलब ये है कि आप शूरा ऐप की नियम व शर्तों और प्राइवेसी नीतियों से सहमत हैं।
प्राइवेसी पॉलिसी