शुरू न्यूज़
आस्था और भक्ति का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत करते हुए डूंगरपुर जिले के आसपुर निवासी किसान अमरीजी पाटीदार ने भगवान श्री सांवलिया सेठ के प्रति अटूट श्रद्धा दिखाते हुए लगभग ₹1.50 करोड़ मूल्य की 10.15 बीघा कृषि भूमि भगवान के नाम कर दी है। इसके साथ ही उन्होंने अपने करीब डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य के मकान की रजिस्ट्री भी श्री सांवलिया सेठ मंदिर के नाम कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, जिसके पूर्ण होते ही यह संपत्ति भी भगवान को समर्पित हो जाएगी।
शनिवार को श्री सांवलिया सेठ धाम पहुंचे अमरीजी पाटीदार ने बताया कि 23 जुलाई को उन्होंने रजिस्ट्री कार्यालय में भूमि की रजिस्ट्री भगवान श्री सांवलिया सेठ के नाम करवाई थी। इस जमीन को उपजाऊ और तैयार करने के लिए उन्होंने करीब 10 वर्षों तक कड़ी मेहनत करके चट्टानों की कटाई की थी। भूमि पर लगे आम के पेड़ों को भी उन्होंने भगवान को ही समर्पित कर दिया है। उन्होंने इच्छा व्यक्त की है कि इस भूमि का उपयोग गौशाला निर्माण अथवा अन्य धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों के लिए किया जाए, जिससे ज्यादा से ज्यादा लोगों को लाभ मिल सके।
अमरीजी पाटीदार के इस समर्पण, त्याग और सेवा की क्षेत्रभर में जमकर सराहना की जा रही है। लोग उनके इस कदम को भगवान के प्रति अटूट विश्वास और भारतीय संस्कृति का महान आदर्श मान रहे हैं।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड