शुरू न्यूज़
चित्तौड़गढ़ में 29 जून 2026 को भादसोड़ा थाना पुलिस ने ऑपरेशन ‘त्रिनेत्र’ के तहत बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने ग्राम चाकुड़ा स्थित एक खेत में अवैध रूप से उगाई जा रही गांजे की खेती का पर्दाफाश किया। मौके से 233 गांजे के पौधे और 530 ग्राम अवैध गांजा जब्त किया गया है। पुलिस ने इस मामले में खेत मालिक महिपाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।
जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि महानिरीक्षक पुलिस, उदयपुर रेंज, गौरव श्रीवास्तव द्वारा रेंज उदयपुर में मादक पदार्थों के भंडारण और परिवहनकर्ताओं के विरुद्ध अधिकाधिक कार्रवाई करने हेतु ‘ऑपरेशन त्रिनेत्र’ चलाया जा रहा है। इसी के अंतर्गत एएसपी मुकुल शर्मा के निर्देशन और डीएसपी भदेसर विनोद कुमार के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई रविवार को की गई। थानाधिकारी भादसोड़ा महेंद्र सिंह के नेतृत्व में एएसआई जीवन सिंह, हैड कांस्टेबल बालुराम, कांस्टेबल बबलू, प्रकाश, शांतिलाल और सरकारी वाहन चालक रतनलाल की टीम ने मुखबिर की सूचना पर गांव चाकुड़ा से चाकुड़ी जाने वाले रास्ते पर महिपाल सिंह पिता नारायण सिंह निवासी चाकुड़ा के खेत में दबिश दी।
पुलिस को खेत में सूखे व हरे गांजे के कुल 233 पौधे और 530 ग्राम अवैध गांजा मिला, जिसे जब्त कर लिया गया। भादसोड़ा थाना पुलिस ने इस सफल कार्रवाई के साथ अवैध गांजे की खेती को उजागर किया है और एक आरोपी को गिरफ्तार किया।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड