विदिशा जिले के लटेरी में जेल से रिहा होकर लौटे दो युवकों पर पुरानी रंजिश के चलते हमला किया गया है। नेशनल हाईवे पर दूसरे पक्ष के लोगों ने दोनों युवकों को घेरकर उनके साथ जमकर मारपीट की, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
इस मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत चौबे ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच पुराना विवाद था। युवकों के जेल से बाहर आने के बाद दूसरे पक्ष के करीब 11 लोगों ने उन पर हमला कर दिया। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड