शुरू न्यूज़
गुरुवार अलसुबह 4 बजे विदिशा के गांधी चौक नीमताल पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जहाँ आगर मालवा के न्यायाधीश की कार और भोपाल की ओर जा रही काले रंग की स्कॉर्पियो के बीच आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि न्यायाधीश की कार सड़क के दाईं ओर एक घर की दीवार से टकराकर रुक गई, जबकि स्कॉर्पियो लगभग 50 मीटर दूर ओवरब्रिज के पास अपना एक पहिया टूट जाने के कारण थम गई। राहत की बात यह रही कि दोनों वाहनों के एयरबैग खुल गए, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।
इस हादसे में न्यायाधीश के वाहन में सवार सुरक्षा गार्ड धर्मेंद्र अहिरवार घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज किया है। कोतवाली थाना टीआई आनंद राज ने बताया कि घायल धर्मेंद्र अहिरवार की शिकायत पर स्कॉर्पियो चालक के खिलाफ तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाने की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया गया है और पुलिस मामले की जाँच कर रही है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड