शुरू न्यूज़
विदिशा के लटेरी में एक महिला पिछले सात वर्षों से अपने लापता पति राजू उर्फ राजकुमार चौकसे की तलाश कर रही है। पुलिस और प्रशासन से कई बार गुहार लगाने के बाद यह मामला अब एक बार फिर अधिकारियों के सामने पहुँचा है। भोपाल के बैरसिया की प्रिया चौकसे की शादी लटेरी में हुई थी और उनके परिवार में दो बेटियां और एक बेटा है। उनके पति साल 2019 में अचानक लापता हो गए थे, जिसके बाद परिजनों ने रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में उन्हें खूब तलाशा, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका।
पति के गायब होने के बाद प्रिया ने लटेरी थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी, लेकिन इस मामले में कोई ठोस नतीजा सामने नहीं आया। इस दौरान परिवार की पूरी जिम्मेदारी प्रिया पर आ गई, और वह मजदूरी करके अपने तीनों बच्चों की परवरिश कर रही हैं। सात साल बाद जब प्रिया अपनी फरियाद लेकर एडिशनल एसपी प्रशांत चौबे के पास पहुंचीं, तो उन्होंने पूरे मामले की जानकारी ली और संबंधित थाना पुलिस को निर्देश दिए कि प्रकरण की दोबारा समीक्षा की जाए और लापता व्यक्ति की तलाश के लिए हर संभव प्रयास किए जाएं।
सात साल का इंतजार किसी भी परिवार के लिए आसान नहीं होता, लेकिन अब पुलिस द्वारा एक बार फिर जांच शुरू करने का भरोसा दिए जाने के बाद इस परिवार की उम्मीदें फिर से जग उठी हैं कि शायद इस बार उनकी तलाश पूरी हो जाए।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड