शुरू न्यूज़
बिहार के भोजपुर में बहुचर्चित भरत तिवारी कथित एनकाउंटर मामले की न्यायिक जांच गुरुवार को चौथे दिन भी जारी रही। इस दौरान न्यायिक आयोग के समक्ष दो महिला गवाहों, चंद्रवती देवी और उषा देवी, ने उपस्थित होकर अपने बयान दर्ज कराए। गवाही की प्रक्रिया पूरी होने के बाद दोनों महिलाओं ने मीडिया से बातचीत की और आयोग में हुई पूछताछ तथा अपने बयानों के संबंध में जानकारी साझा की।
चंद्रवती देवी ने दावा किया कि घटना के समय उन्होंने जो कुछ भी अपनी आंखों से देखा था, उसी के संबंध में आयोग के अध्यक्ष के समक्ष बयान दिया है। उन्होंने बताया कि आयोग ने उनसे घटना से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर सवाल किए, जिनका उन्होंने अपनी जानकारी के आधार पर जवाब दिया। वहीं दूसरी गवाह उषा देवी ने कहा कि आयोग द्वारा उनसे मुख्य रूप से उन्हीं तथ्यों पर सवाल पूछे गए, जिन्हें उन्होंने स्वयं देखा था। दोनों महिलाओं का कहना था कि उन्होंने आयोग के समक्ष कोई नई बात नहीं कही है, बल्कि केवल वही बातें रखी हैं जिन्हें वे स्वयं प्रत्यक्ष रूप से देखने का दावा करती हैं।
इस कथित एनकाउंटर मामले की जांच राज्य सरकार द्वारा गठित न्यायिक आयोग कर रहा है, जिसकी अध्यक्षता सेवानिवृत्त न्यायाधीश विनोद कुमार सिन्हा कर रहे हैं। मामले की जांच लगातार आगे बढ़ रही है और अब तक कई गवाहों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं, जबकि आने वाले दिनों में अन्य गवाहों की गवाही भी प्रस्तावित है। फिलहाल, इस पूरे मामले में सभी की नजरें आयोग की अंतिम रिपोर्ट पर टिकी हुई हैं।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड