शुरू न्यूज़
भोजपुर के आरा में भरत भूषण तिवारी मामले को लेकर मंगलवार को उनके छोटे भाई चंदन तिवारी और ललिता देवी की गवाही हुई। दोनों की गवाही रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा के समक्ष दर्ज कराई गई।
गवाही के बाद चंदन तिवारी ने न्यायालय पर भरोसा जताते हुए कहा कि उन्हें न्याय जरूर मिलेगा। उन्होंने मांग की है कि डीएसपी सहित सभी दोषियों को गिरफ्तार कर सजा मिलनी चाहिए। वहीं ललिता देवी ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब भरत तिवारी ने हथियार डाल दिया था, तो उन्हें गोली मारने की क्या जरूरत थी। उन्होंने इसे पुलिस द्वारा की गई हत्या बताया और कहा कि दोषियों को सजा जरूर मिलनी चाहिए। फिलहाल इस मामले में अभी कुछ और लोगों की गवाही होनी बाकी है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड