शुरू न्यूज़
केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने शुक्रवार को भोजपुर जिले के बिलौटी गांव में भरत तिवारी के परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने परिवार को न्याय का पूरा भरोसा दिलाते हुए स्पष्ट किया कि किसी भी सूरत में दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।
चिराग पासवान ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब भरत तिवारी ने आत्मसमर्पण कर दिया था, तब पुलिस को गोली नहीं चलानी चाहिए थी। उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि घटना के दोषियों को सख्त से सख्त सजा दिलाई जाएगी। इस मुलाकात के दौरान चिराग पासवान के साथ हुलास पांडे, नीलेश्वर उपाध्याय, पीएचईडी मंत्री संजय सिंह, राजू तिवारी, पिंटू तिवारी, सचिव प्रकाश पासवान, और जिला अध्यक्ष राजेश्वर पासवान सहित कई नेता व कार्यकर्ता भी मौजूद थे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड