नेशनल हाईवे पर ट्रक की पीछे से टक्कर, युवक की मौत
खलीलाबाद। सोनी होटल के सामने नेशनल हाईवे पर शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक सवार विकास यादव उर्फ पहलवान पुत्र द्वारिका यादव, निवासी ग्राम चेचौली, थाना हरपुर क्षेत्र को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में विकास यादव की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर भागने लगा। इसी दौरान पीछे से आ रही एक एसडीएम की गाड़ी ने ट्रक का पीछा किया और उसे पकड़ लिया। ट्रक को पुलिस ने अपनी कस्टडी में ले लिया है।
पुलिस ने मृतक के शव का रात में पोस्टमार्टम कराया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड