उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के अंतर्गत विकासखंड सहजनवा की ग्राम पंचायत कसरवल में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत एक बृहद वृक्षारोपण और पौधा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 14 जुलाई 2026, मंगलवार को आयोजित इस कार्यक्रम का नेतृत्व सहजनवा ब्लॉक के प्रधान संघ अध्यक्ष बंशीधर यादव ने हरित संकल्प के साथ किया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण और हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से छायादार, फलदार और पर्यावरण के लिए उपयोगी विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान वन विभाग के दरोगा चंद्रकेश यादव, आशुतोष पाण्डेय, अनिल यादव, शिवप्रसाद, शंभू नाथ, अब्दुल बारी, तौफीक खान और अवधेश यादव सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामवासी मौजूद रहे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड