शुरू न्यूज़
आजमगढ़ के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के ओरा गांव में शुक्रवार देर रात अज्ञात चोरों ने एक बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए वहां से 5 बक्से गायब कर दिए।
सुबह ग्रामीणों की सूचना पर पीड़ित परिवार को घर से कुछ दूरी पर स्थित एक खेत में पांचों बक्से बरामद हुए, जिनके ताले टूटे हुए थे। बक्सों में रखे जेवरात, नकदी और अन्य कीमती सामान गायब थे। इस वारदात से पीड़ित परिवार ने करीब 15 लाख रुपये के नुकसान का दावा किया है।
घटना की सूचना मिलते ही कप्तानगंज पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस फिलहाल घटना के हर पहलू की गहनता से जांच कर रही है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड