शुरू न्यूज़
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में साइबर क्राइम थाना पुलिस ने ऑनलाइन ट्रेडिंग और डिजिटल अरेस्ट के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, ये आरोपी कमीशन के बदले बैंक खाते उपलब्ध कराकर साइबर ठगों की मदद करते थे।
पुलिस जांच में यह बड़ा खुलासा हुआ है कि आरोपियों के एक बैंक खाते से जुड़े मामलों में देश के 20 राज्यों से 73 साइबर शिकायतें दर्ज हैं। इन शिकायतों के जरिए करीब 84 करोड़ रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है।
पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 05 मोबाइल फोन, 02 एटीएम कार्ड और ₹3,860 नकद बरामद किए हैं। मामले की जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) चिराग जैन ने बताया कि पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की भी सरगर्मी से तलाश की जा रही है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड