शुरू न्यूज़
मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में लगातार हो रही बारिश के कारण ताप्ती नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है, जिससे नदी खतरे के निशान के बेहद करीब पहुंच गई है। ताप्ती नदी का खतरे का स्तर 220 मीटर निर्धारित है, जबकि वर्तमान में इसका जलस्तर 219 मीटर के आसपास बह रहा है।
इस गंभीर स्थिति को देखते हुए, पुलिस और होमगार्ड के जवानों को ताप्ती नदी के विभिन्न घाटों पर तैनात कर दिया गया है। प्रशासन लगातार लोगों से अपील कर रहा है कि वे नदी के किनारे न जाएं और उफनती ताप्ती से सुरक्षित दूरी बनाए रखें। जलस्तर पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड