मेरठ में एक दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक स्कूल की प्रिंसिपल पत्नी ने अपने प्रेमी वैन चालक के साथ मिलकर अपने ही पति को सांप से डसवाकर मौत के घाट उतार दिया। वारदात को हादसे का रूप देने के लिए पत्नी ने सुबह उठकर पति को सांप काटने का शोर मचाया था, लेकिन पुलिस की मुस्तैदी और मोबाइल सीडीआर की जांच ने इस खौफनाक साजिश का पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने मुख्य आरोपी पत्नी, उसके प्रेमी और वारदात में शामिल दो सपेरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पूछताछ में सामने आया कि 32 वर्षीय मृतक अतुल पंवार हस्तिनापुर में ‘कृष्णा किड्स प्ले स्कूल’ चलाते थे। करीब सात साल पहले उन्होंने दामिनी से प्रेम विवाह किया था, जो उसी स्कूल में प्रिंसिपल थी। करीब 11 महीने पहले दामिनी का प्रेम प्रसंग स्कूल की वैन चलाने वाले शादीशुदा चालक तुषार पायला से शुरू हुआ। इसके बाद, हत्या की साजिश रचने के तहत दामिनी ने अपने परिवार को गुमराह किया कि किसी ज्योतिषी ने चार साल तक परिवार से अलग रहने की चेतावनी दी है, अन्यथा अनर्थ हो सकता है। इसी बहाने वह अतुल के साथ हस्तिनापुर में किराए के मकान में रहने लगी थी।
एसएसपी अविनाश पांडेय के अनुसार, हत्या का यह षड्यंत्र करीब तीन महीने पहले रचा गया था। अतुल के नाम पर ₹20 लाख का बीमा था। आरोपियों की योजना थी कि हत्या के बाद बीमे की रकम से ₹15 लाख की नई गाड़ी खरीदी जाएगी और बाकी के ₹5 लाख वारदात में मदद करने वाले सपेरों को दिए जाएंगे। इससे पहले, वैन चालक तुषार ने 20 दिन पहले भी बाइक से जा रहे अतुल को अर्टिगा कार से पीछे से टक्कर मारकर जान से मारने की कोशिश की थी।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड