ट्रांसफार्मरों से आइल चोरी, 10 दिनों से किसान हो रहे परेशान
पिपलियामंडी : क्षेत्र में इन दिनों विद्युत ट्रांसफार्मरों से आईल चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं। दस दिनों पूर्व गांव निनोरा के पुराना श्मशान घाट के पास एवं धर्मेंद्रसिंह जी के खेत वाले ट्रांसफार्मर (डीपी) से चोर रात में आईल चोरी कर ले गये।
गामीणों की सूचना पर शनिवार ‘ को जिला कांग्रेस के महासचिव अनिल शर्मा, मंडलम अध्यक्ष सुरेंद्रसिंह शक्तावत, पूर्व सरपंच रामेश्वर पाटीदार, भेरू पप्पू गुर्जर, किशोर टेलर कनघट्टी, ब्लाक कांग्रेस के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष कन्हैयालाल पाटीदार सूपड़ा आदि निनोरा पहुंचे।
किसान गजेन्द्रसिंह शक्तावत एवं कचरूलाल पाटीदार से चर्चा की, किसानों ने बताया कि दस दिन हो गए हैं, चोर डीपी से आइल चुरा कर ले गये हैं, इसके कारण बिजली आपूर्ति
प्रभाविह हो रही हैं।
और हमारे प्याज का चोप सुख रहा है हम परेशान हो रहे हैं, कोई नही सुन रहा है। शर्मा ने विद्युत वितरण कंपनी के डीई शाक्य एवं जेई प्रजापति से चर्चा कर शीघ्र से डीपी लगाने की मांग की।
किसान सुरेंद्रसिंह शक्तावत ने बताया विद्युत के ट्रांसफार्मर से आईल चोरी की घटनाये ज्यादा ही होती हैं, ऐसे में विद्युत वितरण कंपनी को ठोस एवं कारगर कदम उठाना चाहिए, ताकि आईल चोरी की घटनाओं को रोका जा सके।
शक्तावत ने सुझाव दिया कि विभाग या तो ड्राय ट्रांसफार्मर बनाये या फिर आईल में कुछ ऐसा केमिकल मिलाया जाये, जिसका उपयोग अन्य कहीं नहीं हो सके इससे आईल चोरियों पर अंकुश लग सकेगा।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड