शुरू न्यूज़
लखीमपुर खीरी जनपद के थाना फूलबेहड़ क्षेत्र अंतर्गत ढकवा ग्राम पंचायत में बुधवार को गोकशी की घटना से पूरे इलाके में तनाव फैल गया। आरोप है कि कुछ अज्ञात लोगों ने एक गाय को काटकर उसके अवशेष फेंक दिए थे, जिसके बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा गया।
ग्रामीणों के अनुसार, बुधवार सुबह ढकवा गांव में गाय के अवशेष मिलने की सूचना मिली, जिस पर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को जानकारी दी। फूलबेहड़ पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर अवशेष बरामद किए और मामले की जांच शुरू कर दी। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए 2 संदिग्धों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ शुरू की है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आरोपियों से अन्य पशु तस्करों के साथ उनके संबंधों को लेकर भी पूछताछ की जा रही है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों को आज मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जा रहा है, वहीं बरामद मांस को जांच के लिए लैब भेजा गया है। घटनास्थल से अन्य साक्ष्य भी जुटाए गए हैं।
इस घटना के बाद ढकवा और आसपास के गांवों के ग्रामीणों में गहरा आक्रोश है। उन्होंने प्रशासन से क्षेत्र में पशु तस्करी पर प्रभावी रोक लगाने के लिए गश्त बढ़ाने और दोषी व्यक्तियों के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। थाना प्रभारी फूलबेहड़ संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मामले में 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। मामले की आगे की जांच जारी है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड