शुरू न्यूज़
लखीमपुर खीरी में कुल्हाड़ी लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे युवक राम सिंह के मामले में नया मोड़ सामने आया है। राम सिंह ने प्रशासन पर भ्रष्टाचार और मजदूरों के शोषण के आरोप लगाते हुए कलेक्ट्रेट में विरोध प्रदर्शन किया था।
वहीं दूसरी तरफ, सिंगाही थाना क्षेत्र के भैरमपुर गांव की महिला सुंदरी समेत कुछ ग्रामीणों ने अलग दावा किया है। ग्रामीणों का आरोप है कि राम सिंह गांव में कथित रूप से अवैध कब्जा कर नाली बनाने का प्रयास कर रहा था, जिसका गांव वाले विरोध कर रहे थे। ग्रामीणों के अनुसार इसी विवाद के बाद वह कलेक्ट्रेट पहुंचा था। फिलहाल दोनों पक्षों के दावे सामने आ चुके हैं, हालांकि प्रशासन की ओर से इस मामले में अभी कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है और जांच के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड