लिलौटीनाथ धाम के पास नदी में दिखा करीब 3 कुंतल वजनी विशाल मगरमच्छ
लखीमपुर खीरी
सावन शुरू होने से पहले लिलौटीनाथ धाम के पास नदी में दिखा करीब 3 कुंतल वजनी विशाल मगरमच्छ, श्रद्धालुओं में दहशत।
मंदिर के महंत महेंद्र रोहित गिरी के अनुसार मंगलवार सुबह करीब 8:30 बजे नदी में विशाल मगरमच्छ दिखाई दिया। उन्होंने बताया कि लंबे समय से लोग यहां मगरमच्छ होने की बात पर विश्वास नहीं करते थे, लेकिन अब यह सभी के सामने स्पष्ट हो गया है।
श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए वन विभाग ने नदी किनारे जाल लगाया है, ताकि सावन में आने वाले श्रद्धालु गहरे पानी में न जाएं। महंत ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे जाल के भीतर ही स्नान करें और सुरक्षा नियमों का पालन करें।
राहत की बात यह है कि अब तक इस स्थान पर मगरमच्छ की मौजूदगी के बावजूद किसी भी श्रद्धालु के साथ कोई अप्रिय घटना नहीं हुई है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड