लखीमपुर खीरी के मेडिकल कॉलेज से जुड़े चर्चित प्रकरण में गुरुवार को एक नया मोड़ सामने आया है, जब चालक संदीप यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इससे पहले संदीप यादव के कई कथित ऑडियो वायरल होने की चर्चा थी, लेकिन सामने आए इस वीडियो में उन्होंने अपना पक्ष रखा है।
वायरल वीडियो में संदीप यादव ने एक कथित बाबा पर पैसे लेने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही उन्होंने मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. वाणी गुप्ता के पक्ष में बयान देते हुए उनका समर्थन किया है। संदीप यादव के इस वीडियो के वायरल होने के बाद मामले को लेकर नई चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
हालांकि वीडियो में लगाए गए आरोपों की अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और संबंधित पक्ष की ओर से भी इस संबंध में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। ऐसे में आरोपों की सत्यता की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। फिलहाल मेडिकल कॉलेज प्रकरण में सामने आए इस नए वीडियो ने पूरे मामले को एक नया मोड़ दे दिया है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड