शुरू न्यूज़
लखीमपुर के संपूर्ण समाधान दिवस में कमरे का ताला खुलवाने की गुहार लेकर पहुंचे कक्षा-8 के एक छात्र की शिकायत पर जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने तत्काल संज्ञान लिया। डीएम के निर्देश पर शहर कोतवाल राजेश कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ तुरंत छात्र के घर पहुंचे और पूरे मामले की गहन जांच की।
जांच के दौरान छात्र की मां ने पुलिस को बताया कि उसका बेटा पढ़ाई में रुचि नहीं लेता है और अक्सर इधर-उधर घूमता रहता है। मां के अनुसार, बच्चा घर से स्कूल जाकर टीसी कटवाने की बात कहकर निकला था, लेकिन वह सीधे तहसील पहुंच गया। पुलिस पड़ताल में यह खुलासा हुआ कि छात्र के पिता ने दो शादियां की थीं। जिस कमरे पर ताला लगा होने की शिकायत की गई थी, वह पहली पत्नी के बेटे के हिस्से का है, जिसकी मां का निधन हो चुका है और वह वर्तमान में लखनऊ में अपनी बुआ के यहां रहकर पढ़ाई कर रहा है। शिकायत करने वाला छात्र पिता की दूसरी पत्नी से है और परिवार ने बताया कि छात्र के पिता मानसिक रूप से अस्वस्थ हैं।
प्रशासन ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए बच्चे की शिक्षा और पारिवारिक परिस्थितियों को ध्यान में रखकर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों का कहना है कि बच्चे के हितों की रक्षा करने और उसकी पढ़ाई प्रभावित न होने देने के लिए संबंधित विभागों के माध्यम से आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। डीएम की इस त्वरित पहल से शिकायत के पीछे की वास्तविक स्थिति सामने आने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड