शुरू न्यूज़
लखीमपुर खीरी जिले के मझगई वन रेंज क्षेत्र अंतर्गत निघासन की ग्राम पंचायत मुर्गाहा बल्लीपुर के नजदीकी इलाकों में नदी और खेतों के पास बाघ देखे जाने से ग्रामीणों में भारी दहशत का माहौल है। बीते दिन जब ग्रामीण मस्तराम, पृथ्वी पाल, प्रेम नारायण, श्रीकांत, विपिन, अमृत पाल और रवि खेत पर गए थे, तब उन्हें गन्ने के पास शेर दिखाई पड़ा। ग्रामीणों ने शोर-शराबा मचाकर किसी तरह शेर को खेतों से खदेड़ा।
वन विभाग पर गंभीर आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने बताया कि मझगई रेंज के डिप्टी रेंजर मनोज यादव को सुबह करीब 11:00 बजे ही खबर दे दी गई थी, लेकिन दोपहर 2:00 बजे तक कोई भी वन अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। इसके बाद ग्रामीण आशीष, अश्वनी, अभिषेक और वीरपाल, प्राइवेट छोटे वन अधिकारी श्री कृष्णा व संदीप यादव के साथ खेत पहुंचे और किसी तरह फंसे हुए ग्रामीणों को सुरक्षित घर वापस लाए। बाद में फॉरेस्ट गार्ड सतीश मिश्रा और डिप्टी रेंजर मनोज यादव ने इलाके का मुआयना किया। मौके पर पहुंचे एक प्राइवेट छोटे वन अधिकारी ने भी स्वीकार किया कि वहां के हालात सही नहीं हैं और सरकार को कड़े कदम उठाने चाहिए।
ग्रामीणों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि शेर को जल्द से जल्द नहीं पकड़ा गया और भविष्य में मुर्गाहा में कोई घटना हुई, तो वे चौकी व थाने का घेराव करेंगे। आक्रोशित ग्रामीणों ने सवाल उठाया कि मझगई चौकी में केवल एक ड्रोन कैमरा है और घटना होने के एक दिन बाद पुलिस पहुंचती है, जबकि किसी शेर या तेंदुए की मौत होने पर पुलिस 30 मिनट में आ जाती है। ग्रामीणों ने यह मांग भी रखी कि इंसान की मौत होने पर ₹5 लाख देकर मामला रफा-दफा करने के बजाय मृतक के परिवार को सरकारी नौकरी और ₹20 लाख का मुआवजा दिया जाना चाहिए।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड