चिल्ड्रन एस एकेडमी स्कूल में फायरिंग, महिला समेत दो की मौत
ASTv24 digital शाहिद लखाही
लखीमपुर शहर के बड़ा डाकखाना के पास स्थित चिल्ड्रन एस एकेडमी विद्यालय में फायरिंग से सनसनी फैल गई।
फायरिंग की घटना में एक महिला और एक पुरुष की मौत होने की सूचना है। घटना के बाद स्कूल परिसर में अफरा-तफरी मच गई और बच्चे भयभीत हो गए।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर घटना की जांच शुरू कर दी।
एसपी ख्याति गर्ग, एएसपी विवेक तिवारी, सदर कोतवाल समेत भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद है।
पुलिस घटना के कारणों और फायरिंग करने वाले व्यक्ति की जानकारी जुटाने में लगी है।
घटना की कवरेज करने पहुंची मीडिया को पुलिस ने मौके पर रोक दिया।
फिलहाल घटना को लेकर पुलिस की जांच जारी है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड