शुरू न्यूज़
उमरिया जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मझगवां में सिद्धार्थ मिश्रा नामक युवक का शव संदिग्ध अवस्था में मिला है। घटना की सूचना सामने आने के बाद कोतवाली थाना पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुट गई है।
मामले में मृतक के परिजनों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि सिद्धार्थ मिश्रा के साथ मारपीट की गई और उसके बाद उसे गहरे कुएं में धकेल दिया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। परिजनों ने इसे हत्या का मामला बताया है।
पुलिस प्रशासन की ओर से एसडीओपी पी.एस. परस्ते ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा होगा और रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड