शुरू न्यूज़
शहरवासियों की समस्याओं के त्वरित समाधान और बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से छपरा नगर निगम ने कंट्रोल रूम की सुविधा शुरू की है। अब नागरिक जलजमाव, भ्रष्टाचार, कूड़े का अंबार, आवास योजना से जुड़ी शिकायतों तथा नगर निगम की अन्य सुविधाओं से संबंधित समस्याओं या सुझावों के लिए सीधे कंट्रोल रूम के नंबरों 7562906907 और 7564906907 पर संपर्क कर सकते हैं।
महापौर लक्ष्मीनारायण गुप्ता ने आम लोगों से अपील की है कि नगर निगम से जुड़ी किसी भी समस्या की जानकारी तुरंत कंट्रोल रूम को दें, ताकि संबंधित विभाग द्वारा शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। नगर निगम का कहना है कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण, कार्य में पारदर्शिता बढ़ाना और नागरिकों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराना है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड