शुरू न्यूज़
रीवा जिले के गुढ़ विधानसभा क्षेत्र में भाजपा का अंदरूनी विवाद दफ्तरों से निकलकर अब सड़कों पर आ गया है। नगर परिषद गुढ़ में अविश्वास प्रस्ताव का खेल अब सीधे गुढ़ विधायक बनाम नगर परिषद अध्यक्ष डॉ अर्चना सिंह की जंग में बदल चुका है।
नगर परिषद अध्यक्ष डॉ अर्चना सिंह ने तल्ख तेवर दिखाते हुए चेतावनी दी है कि यदि गुढ़ विधायक अपनी सीमाओं को पार करते हैं, तो वे उन्हें किसी को मुंह दिखाने लायक नहीं छोड़ेंगी। 20 सालों के पुराने मधुर संबंधों में आई इस बड़ी दरार के बाद अब दोनों पक्ष एक-दूसरे के प्रतिद्वंद्वी के रूप में सामने आ चुके हैं।
वर्षों पुराने इस साथ की वजह से कई राज और यादें जुड़ी हुई हैं, जिनका जिक्र डॉ अर्चना सिंह ने किया है। इस सियासी कलह की गूंज अब सिर्फ स्थानीय स्तर तक सीमित नहीं है, बल्कि रीवा से लेकर भोपाल तक इस विवाद की चर्चा आम हो चुकी है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड