खंडवा में ‘बुलेट राजा’ पर यातायात पुलिस की सख्ती, पटाखे फोड़ने वाले 6 बुलेट चालकों पर कार्रवाई
खंडवा। शहर में बुलेट मोटरसाइकिलों के साइलेंसर से पटाखे जैसी तेज आवाज निकालकर लोगों को परेशान करने वाले वाहन चालकों पर यातायात पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। यातायात पुलिस ने विशेष कार्रवाई करते हुए ऐसे 6 बुलेट वाहनों पर कार्रवाई की, जिनके साइलेंसर से तेज और पटाखे जैसी आवाज निकल रही थी।
पुलिस की इस कार्रवाई से मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर तेज आवाज करने वाले वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सड़क पर तेज आवाज और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ आगे भी सख्ती से कार्रवाई जारी रहेगी।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड