₹10
रिपोर्टर पंजीकरण →
logo

खंडवा में वन टीम पर जानलेवा हमला, 8 जवान घायल; रेंजर पर गंभीर आरोप

Ramchandra Kasde

मध्य प्रदेश के खंडवा वन मंडल की गुड़ी रेंज में वनभूमि पर अतिक्रमण रोकने गई वन विभाग की ‘स्पेशल फ्लाइंग स्क्वॉड’ पर रविवार दोपहर कथित अतिक्रमणकारियों ने जानलेवा हमला कर दिया। आमा खुजरी बीट के कक्ष क्रमांक 748 और 749 में गश्त कर रही इस विशेष टीम पर गोफन, पत्थरों और लाठियों से सुनियोजित तरीके से हमला किया गया, जिसमें 8 से अधिक वनरक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए। हमले की तीव्रता इतनी अधिक थी कि कुछ जवानों का कान कट गया, तो कुछ का सिर फूट गया, जिससे वे लहूलुहान हो गए।

यह हमला गुड़ी रेंज में वनभूमि पर हो रहे बड़े पैमाने पर अवैध कब्जे के खिलाफ हाल ही में वन विभाग और जिला प्रशासन द्वारा की गई अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई का सीधा प्रतिशोध बताया जा रहा है। खंडवा डीएफओ राकेश डामोर ने बताया कि वर्ष 2025 बैच के 45 नवपदस्थ वनरक्षकों को ट्रेनिंग के बाद गुड़ी रेंज में तैनात किया गया था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जब यह युवा टीम नियमित गश्त पर निकली, तो पहले से घात लगाकर बैठे अतिक्रमणकारियों ने अचानक धावा बोल दिया, जिससे वन टीम को संभलने का मौका ही नहीं मिला। इस हमले में वनरक्षक ज्वाला सिंह, रोमांक नायक, शैलेंद्र यादव, राजेंद्र सिंह सक्तावत, राजेंद्र बागड़ी, प्रदीप बघेल, चंद्रपाल तोमर और राहुल लोधी घायल हो गए।

घटना के बाद विभागीय सुरक्षा व्यवस्था और राहत कार्यों पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, वहीं घायल वनकर्मियों ने वन विभाग की प्रतिक्रिया को ‘शर्मनाक’ बताया है। उन्होंने आरोप लगाया कि हमले की सूचना दिए जाने पर गुड़ी परिक्षेत्र के रेंजर नरेंद्र पटेल मदद के लिए घटनास्थल पर पहुंचने के बजाय सीधे खंडवा चले गए। इसके चलते, घायल वनरक्षक लगभग दो घंटे तक जंगल के भीतर बिना किसी प्राथमिक उपचार या बचाव दल के तड़पते रहे। पास की एक अन्य वन टीम भी डर के मारे जंगल के बाहर से ही वापस लौट गई। स्थानीय कर्मचारियों का कहना है कि पूर्व में भी ऐसी झड़पें हुई हैं, लेकिन वरिष्ठ अधिकारियों ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं किए, जिसका खामियाजा नए वनरक्षकों को भुगतना पड़ा। वन विभाग के कर्मचारियों ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई और स्थायी सुरक्षा व्यवस्था की मांग की है।



location

Choose your state

अपना राज्य चुनें

1
2
3
Choose your State for regional news
क्षेत्रीय समाचारों के लिए अपना राज्य चुनें

ANDAMAN AND NICOBAR ISLANDS

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

ANDHRA PRADESH

ARUNACHAL PRADESH

ASSAM

BIHAR

बिहार

CHANDIGARH

CHHATTISGARH

छत्तीसगढ़

DELHI

दिल्ली

GOA

GUJARAT

HARYANA

हरियाणा

HIMACHAL PRADESH

हिमाचल प्रदेश

JAMMU AND KASHMIR

JHARKHAND

झारखंड

KARNATAKA

KERALA

LADAKH

LAKSHADWEEP

MADHYA PRADESH

मध्य प्रदेश

MAHARASHTRA

MANIPUR

MEGHALAYA

MIZORAM

NAGALAND

ODISHA

PUDUCHERRY

PUNJAB

RAJASTHAN

राजस्थान

SIKKIM

TAMIL NADU

TELANGANA

THE DADRA AND NAGAR HAVELI AND DAMAN AND DIU

TRIPURA

UTTAR PRADESH

उत्तर प्रदेश

UTTARAKHAND

उत्तराखंड

WEST BENGAL

आगे बढ़ने का मतलब ये है कि आप शूरा ऐप की नियम व शर्तों और प्राइवेसी नीतियों से सहमत हैं।
नियम और शर्तें & प्राइवेसी पॉलिसी