राजेंद्र नगर ओवरब्रिज की रेलिंग तोड़कर 50 फीट नीचे गिरी थार
इंदौर। राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र स्थित ओवरब्रिज पर शनिवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा सामने आया। तेज रफ्तार काले रंग की थार अनियंत्रित होकर ब्रिज की रेलिंग तोड़ते हुए करीब 50 फीट नीचे जा गिरी।
हादसा इतना जोरदार था कि थार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। वाहन में सवार चार लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों व पुलिस की मदद से घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। एयरबैग खुलने से बड़ी जनहानि टल गई।
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि हादसे के बाद थार की हालत बेहद खराब हो गई है। घटना के कारणों को लेकर पुलिस जांच कर रही है। शुरुआती जानकारी में तेज रफ्तार और वाहन पर नियंत्रण खोना हादसे की वजह माना जा रहा है।
रिपोर्ट: आकाश टाइगर कोहली इंदौर

अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड