शुरू न्यूज़
सवाई माधोपुर जिले में भाड़ौती टोल प्लाजा के पास अमरूदों के एक खेत में एक व्यक्ति ने पेड़ से लटककर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक की पहचान 32 वर्षीय कांजी लाल गुर्जर के रूप में हुई है, जो बाबूलाल गुर्जर के पुत्र और थाना बोली के गांव हथडोली के निवासी थे।
इस घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर भाड़ौती पुलिस और एसएफएलटी (SFLT) टीम घटनास्थल पर पहुंची। टीम ने पूरे घटनास्थल का जायजा लेने के बाद मृतक के शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए रखवाया है, जिसकी प्रक्रिया फिलहाल जारी है। पुलिस अभी तक यह खुलासा नहीं कर पाई है कि यह मामला आत्महत्या का है या व्यक्ति की हत्या की गई है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड