खबर का दिखा असर रास्ते का मरम्मत कार्य हुआ शुरू, मामला नगर पंचायत सहजनवा वार्ड 2 बोकटा था। रास्ता बरसात में लबालब भरा हुआ था
खबर का दिखा असर रास्ते का मरम्मत कार्य हुआ शुरू
*मामला नगर पंचायत सहजनवा वार्ड 2 बोकटा था। रास्ता बरसात में लबालब भरा हुआ था*
सहजनवा गोरखपुर * नगर पंचायत सहजनवा वार्ड 2 बोकटा में करीब एक दर्जनों घरों के जाने वाले रास्ते में बरसात के समय में लबालब पानी भरा था। ग्रामीण इसी कीचड़युक्त रास्ते के भरे हुए पानी से होकर गुजर रहे थे। जिसको देखते हुए स्पष्ट आवाज समाचार पत्र में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। मामले को संज्ञान में लेते हुए अधिशासी अधिकारी सूर्यकांत ने मौके का जायजा लेने के बाद सोमवार से रास्ते के मरम्मत का कार्य शुरू करा दिया। अब ग्रामीणों को कीचड़युक्त सड़क से होकर नहीं गुजरना पड़ेगा।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड