शुरू न्यूज़
पूर्वांचल के जाने-माने उद्योगपति और समाज सेवी ओमप्रकाश जालान का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे और उनका इलाज गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में चल रहा था, जहाँ उन्होंने अंतिम सांस ली।
उनके निधन की खबर से गोरखपुर सहित पूरे पूर्वांचल के व्यापारिक, औद्योगिक और सामाजिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। ओमप्रकाश जालान को शहर के प्रमुख उद्योगपतियों में गिना जाता था। उनकी सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी रही और उन्होंने उद्योग तथा समाज सेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
कुछ समय पहले उनकी तबीयत खराब होने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं उनके आवास पहुँचकर उनका कुशलक्षेम जानने गए थे और परिवार के सदस्यों से भी मुलाकात की थी। उनके निधन पर विभिन्न उद्योग संगठनों, व्यापारिक संस्थाओं, जनप्रतिनिधियों और समाज के विभिन्न वर्गों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड