मासूम से दरिंदगी के विरोध में अधिवक्ताओं का फूटा गुस्सा,दोषी सिपाही को फांसी देने की माग
गोरखपुर। 10 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर सोमवार को सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन,गोरखपुर के बैनर तले अधिवक्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के पूर्व चेयरमैन मधुसूदन त्रिपाठी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में अधिवक्ता दिवानी न्यायालय परिसर से मशाल जुलूस निकालते हुए मंडलायुक्त कार्यालय पहुंचे और मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा।अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि जिला अस्पताल परिसर से 10 वर्षीय बच्ची का कथित रूप से अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म और हत्या करने के आरोपी पुलिसकर्मी अभिषेक यादव को कठोरतम सजा दी जाए। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में तख्तियां और मशाल लेकर दोषी पुलिसकर्मी को फांसी देने की मांग करते हुए नारेबाजी की।
पूर्व बार काउंसिल चेयरमैन मधुसूदन त्रिपाठी ने कहा कि यह घटना मानवता को शर्मसार करने वाली है। उन्होंने मांग की कि आरोपी को शीघ्र फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाकर फांसी की सजा दी जाए।साथ ही पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपये का आर्थिक मुआवजा तथा परिवार के बच्चों की निःशुल्क शिक्षा की व्यवस्था सरकार द्वारा सुनिश्चित की जाए।प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ताओं ने कहा कि यदि पीड़ित परिवार को समयबद्ध न्याय नहीं मिला तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।
बाइट-सुशील चंद साहनी
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड